किक बॉक्सिंग अंडर-21 लडके 51 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में अंशु ने पहला स्थान प्राप्त किया

पंजाब सरकार द्वारा आयोजित ‘खेडां वतन पंजाब दीया-2024’ के तहत आज जिला स्तरीय टूर्नामेंट के आखिरी दिन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने आज के खेल मुकाबलों के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि किक बॉक्सिंग अंडर-21 लड़कों की 51 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में अंशु ने पहला स्थान जबकि सूर्यविक को दूसरा और अभिषेक को तीसरा स्थान मिला।

इसी प्रकार 57 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में मोहित ने पहला, अमित ने दूसरा तथा आयुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 63 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में कुणाल पहले और कुणाल मेरिटोरियस स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 69 किलोग्राम भार वर्ग में तरूण शर्मा ने पहला, विवेक ने दूसरा तथा किशन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Check Also

वायुसेना प्रमुख ने फॉरवर्ड एयरबेस पर मिग-29 यूपीजी पर ऑपरेशनल उड़ान भरी

दिल्ली (ब्यूरो) :- चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (CAS) ने आज एक फॉरवर्ड एयरबेस से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *