एलायंस क्लब जालंधर ज्योति ने फूड फार हंगर के तहत् किया सेवा का सार्थक प्रोजेक्ट

जालंधर (अरोड़ा) :- एलायंस क्लब जालंधर ज्योती ने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए एली रविन्द्र सिंह स्वीटी की अध्यक्षता में सर्व पितृ अमावस्या के उपलक्ष्य में फूड फार हंगर के तहत् पूड़ी कड़ा तथा आलू की सब्जी का लंगर डी ए वी नहर के पास लगाया गया जो कि सुबह 11 बजे से शुरू कर शाम 5 बजे तक चला। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप गवर्नर एली एन के महेंद्रू उपस्थित रहे तथा कहा कि एलायंस क्लब जालंधर ज्योति समाज सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। मानवता की सेवा सभी लोगों को बढ़ चढ़ कर निस्वार्थ भावना से करनी चाहिए। इस कार्यक्रम के दौरान करीब लगभग 500 जरूरत मंदों ने लंगर ग्रहण किया। इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विराज शर्मा को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। चार्टर प्रधान एली मंदीप सिंह सोहल, कोषाध्यक्ष एली प्रमोद आनन्द, पी आर ओ एली करन सेठी, एली रंजोध सिंह तथा अन्य एली सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also

वायुसेना प्रमुख ने फॉरवर्ड एयरबेस पर मिग-29 यूपीजी पर ऑपरेशनल उड़ान भरी

दिल्ली (ब्यूरो) :- चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (CAS) ने आज एक फॉरवर्ड एयरबेस से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *