एचएमवी के कास्मेटालिजी विभाग ने स्टार्ट अप ‘काया’ के अन्तर्गत लगाया स्टाल

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग कास्मेटालिजी की ओर से स्टार्ट अप ‘काया’ के अन्तर्गत हेयर रीवाइटलाइकार ऑयल का स्टाल लगाया गया। यह ऑयल किचन के शुद्ध समान से बनाया गया है तथा यह हानिकारक केमिकल मुक्त है। विभागाध्यक्ष मुक्ति अरोड़ा ने बताया कि यह फैटी एसिड्स से भरपूर है जो प्राकृतिक तेलों से बालों को मजबूत बनाता है। यह तेल सल्फर युक्त है जिससे बालों को ताकत व मोटाई मिलती है। इस तेल के साथ मसाज करने से स्केलप पर खून का बहाव भी तेज होता है। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विभाग की इस इनोवेशन की प्रशंसा की। इस अवसर पर सहायक प्रो. नवजोत, इंस्ट्रक्टर मनमीत कौर व डिमांस्ट्रेटर मनवीर व गुरसिमर भी उपस्थित थे।

Check Also

ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਰੈੱਡ ਰਿਬਨ ਕਲੱਬ ਯੁਵਕ ਸੇਵਾਵਾਂ, ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨਿਤ

ਜਲੰਧਰ (ਅਰੋੜਾ) :- ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਆਪਣੇ ਸਟਾਫ਼ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ, ਰਾਜ ਅਤੇ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *