लायंस क्लब जालंधर ने शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती मनाई

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान श्रीराम आनंद की अगुआई में लायंस सदस्यों ने शहीद ए आजम भगत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करके जयंती मनाई। कोषाध्यक्ष लांयन जगन नाथ सैनी द्वारा भगत सिंह के क्रांतिकारी जीवन व विचारधारा के बारे में लायंस सदस्यों को बताया गया और भारत देश को आजाद करवाने में उनके योगदान की जानकारी दी गई।

इस मौके पर रीजन चेयरमैन मनीष चोपड़ा, उप प्रधान अश्वनी मल्होत्रा,सचिव गुलशन अरोड़ा,कोषाध्यक्ष जगन नाथ सैनी,पीआरओ सेवा सिंह, सीनियर लांयन सदस्य एम ऐल गुप्ता,ऐ के बहल, हर्षवर्धन शर्मा, सुधीर कपूर, गुरदीप सिंह ठुकराल, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, खुशपाल सिंह, रमेश कुमार कश्यप, जसविंदर सिंह, राम सरूप व अन्य सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Check Also

माता लाल देवी जी का जन्म दिवस बड़ी श्रद्धा व धूम धाम से मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- ​आज हर साल की तरह इस साल भी माता लाल देवी जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *