अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने शहीद ए आजम भगत सिंह की मनाई जयंती

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुआई में अलायंस सदस्यों ने भगत सिंह चौक में शहीद ए आजम भगत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करके जयंती मनाई। संजीव गंभीर द्वारा भगत सिंह के क्रांतिकारी जीवन व विचारधारा के बारे में अलायंस सदस्यों को बताया गया और भारत देश को आजाद करवाने में उनके योगदान की जानकारी दी गई। इस मौके पर रीजन चेयरमैन दया कृष्ण छाबड़ा,सचिव पी के गर्ग,पूर्व प्रधान केवल शर्मा, संजीव गंभीर डिस्ट्रिक्ट पीआरओ जगन नाथ सैनी, सीनियर सदस्य एम ऐल गुप्ता,ऐ के बहल, हर्षवर्धन शर्मा,जयदेव मल्होत्रा,खुशपाल सिंह व अन्य सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Check Also

वायुसेना प्रमुख ने फॉरवर्ड एयरबेस पर मिग-29 यूपीजी पर ऑपरेशनल उड़ान भरी

दिल्ली (ब्यूरो) :- चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (CAS) ने आज एक फॉरवर्ड एयरबेस से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *