45वें शतरंज ओलिंपियाड में भारतीय टीम के विजय पर सेंट सोल्जर की विभिन्न शाखाओं ने मनाया जश्न

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने भारत की 45वें शतरंज ओलिंपियाड में जीत पर मनाया जश्न। इस दौरान सभी स्कूल शाखाओं की शतरंज टीमों में प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा की देख रेख में हुआ। सभी टीमों के खिलाड़ियों का जज़्बा उनकी खेल से दिखाई पढ़ रहा था। इस मौके चोपड़ा ने बताया कि यह हमारे लिए गर्व वाली बात है कि 45वें शतरंज ओलिंपियाड में 97वें वर्षों के इतिहास में भारत ने पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर भारत का नाम पुरे विश्व में रोशन किया है।

Check Also

सीटी ग्रुप में ‘कलर्स 2026’ इंटर-कॉलेज फिएस्टा का भव्य आयोजन

रचनात्मकता, संस्कृति और प्रतिभा का शानदार संगम- 70 से अधिक कॉलेजों के छात्रों की उत्साहपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *