अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने छात्र की पढ़ाई के लिए दिए 14 हजार

जालंधर/अरोड़ा – अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए डिस्ट्रिक्ट स्लोगन मानवता की सच्ची सेवा के तहत दो छात्रों की पढ़ाई के लिए 14 हजार भेंट किए। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ऐली विजय शर्मा ने बताया कि हमने इन छात्रों से वादा किया है कि आप जब तक भी पढ़ोगे हम आप की आर्थिक मदद करते रहेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व मेयर जगदीश राजा ने समर्पण क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो कार्य समाज के लिए सरकार को करना चाहिए वो अलायंस क्लब जालंधर समर्पण क्लब कर रहा है , हर इंसान को दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए। कुलविंदर फुल्ल ने बताया कि जो होनहार बच्चे आगे नहीं पढ़ सकते हम उनकी आर्थिक मदद करते रहते हैं और हम आगे भी करते रहेंगे। इस मौके पर सचिव पी के गर्ग, कोषाध्यक्ष अशोक बजाज, पीआरओ मनोज कुमार, वी डी जी 2 एन के महेंद्रू, रीजन चेयरमैन दया कृष्ण छाबड़ा,पूर्व प्रधान केवल शर्मा,संजीव गंभीर, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी,सीनियर सदस्य ऐम ऐल गुप्ता, विनोद कुमार कौल, एस आर भाटिया, हर्षवर्धन शर्मा,लोकेश बजाज, गुलजारी लाल गुप्ता,सेवा सिंह,नरेंद्र शर्मा, जयदेव मल्होत्रा,दविंदर शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

लायंस क्लब जालंधर के पूर्व प्रधान स्वर्गीय लायन धर्मपाल छाबड़ा के निमित्त रखें पाठ का भोग एवं रस्म किरया आज 1 से 2 बजे तक

जालंधर/अरोड़ा – लायंस क्लब जालंधर के पूर्व प्रधान स्वर्गीय लायन धर्मपाल छाबड़ा बहुत ही मिलनसार, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *