लायंस क्लब जालंधर ने किया सार्थक प्रोजेक्ट

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब इंटरनेशनल के आह्वान फूड फार हंगर के तहत प्रधान श्रीराम आनंद की अगुआई में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में जरूरतमंद परिवार को राशन भेंट किया। आनंद साहब ने कहा कि अन्न दान महादान है और लायंस क्लब फूड फार हंगर के सर्विस प्रोजेक्ट्स करने में विश्व में अग्रणी है। हर इंसान को दीन दुखियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, हमारा क्लब जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तात्पर्य रहता है और हम सब मिलजुल कर इस नेक कार्य को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर प्रधान श्रीराम आनंद, सीनियर लांयन सदस्य एन के कांसरा, कोषाध्यक्ष जगन नाथ सैनी ,राम सरूप, गोपाल दास व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Check Also

वायुसेना प्रमुख ने फॉरवर्ड एयरबेस पर मिग-29 यूपीजी पर ऑपरेशनल उड़ान भरी

दिल्ली (ब्यूरो) :- चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (CAS) ने आज एक फॉरवर्ड एयरबेस से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *