सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर की छात्राओ ने मनाया बेटी दिवस

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर के किंडरगार्टन विंग की छात्राओ द्वारा बेटी दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व स्कूल प्रिंसिपल एवं अन्य स्टाफ मेंबर्स की देख रेख में हुआ। छात्राएं स्कूल परिसर में सुंदर कपड़ों में आई थी।

सीनियर कक्षा की छात्रायों ने सभी को बेटी दिवस मनाने के महत्व के बारे में बताया। इस मौके ग्रुप वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी ग्रुप मेंबर्स को बताया कि आज लड़कियाँ पूरी दुनियाँ में अपना और देश का नाम रोशन कर रही हैं, और हर लड़की का अपने जीवन में अपने महत्व के बारे में जानना बहुत आवश्यक है, ताकि वे जीवन में आने वाली हर मुश्किलों का बहादुरी से सामना कर सके।

Check Also

बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन मे स्वामी श्रद्धानन्द सरस्वती की पावन जयंती पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर की आर्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *