श्रीराम आनंद के सिर पर सजा लायंस क्लब जालंधर का ताज

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर के वर्ष 2024-25 हेतु श्रीराम आनंद की ताजपोशी का समारोह लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में निवर्तमान प्रधान मनीष चोपड़ा व फंक्शन चेयरमैन रवि मलिक की अगुवाई में हुआ। इस मौके पर मुख्य मेहमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रछपाल सिंह बच्चाजीवी,गैस्ट आफ आनर उप गवर्नर 1वी एम गोयल, उप गवर्नर 2 जी एस भाटिया,स्टार गैस्ट लांयन राजीव खोसला व समाज सेवक लांयन मितुल चोपड़ा थे। ईस्टालिंग आफिसर पास्ट गवर्नर जे बी सिंह चौधरी ने प्रधान श्रीराम आनंद, कार्यवाहक सचिव मोहित सलूजा,ट्रेजियर जगन नाथ सैनी, पीआरओ सेवा सिंह व क्लब की पूरी टीम को विधिवत रूप से शपथ दिलाकर कार्यभार सौंपा। फंक्शन चेयरमैन रवि मलिक व प्रधान श्रीराम आनंद ने सभी का स्वागत किया।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रशपाल सिंह ,उप गवर्नर1 वी एम गोयल ,उप गर्वनर 2जी एस भाटिया ,स्टार गैस्ट मितुल चोपड़ा,राजीव खोसला सभी ने आपने संबोधन में नई टीम को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी। मंच का संचालन पूर्व प्रधान आर एस आनंद व दिनेश शर्मा ने बड़े ही शायराना अन्दाज में किया।इस मौके पर प्रथम लायंन लेडी सुदेश आंनद, सुरेंद्र कौर, पूर्व गवर्नर राम भारद्वाज, पूर्व प्रधान डा•पी जे ऐस अनेजा, आर सी गुलाटी, जी डी कुन्द्रा, को चेयरमैन हरभजन सिंह सैनी, कोआर्डिनेटर राजेन्द्र पाल सिंह बहल, जे पी ऐस सिध्दू, मीडिया चेयरमैन साहिल अरोड़ा, एस पी एस विर्क, डाक्टर संजीव गोयल, के के बंसल, एन के कांसरा, सुधीर कपूर, सीनियर लांयस सदस्य मनोहर लाल गुप्ता, हर्षवर्धन शर्मा, ऐ के बहल, ईजी गुरदीप सिंह दिनेश अरोड़ा, जनक राज, गुरदीप सिंह, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, गुरदीप सिंह ठुकराल, रमेश कुमार कश्यप, जसविंदर सिंह, डा अमरजीत सैनी, परमजीत सैनी, एच एस बेदी, व अन्य क्लब सदस्य उपस्थित हुए।

Check Also

लायंस क्लब जालंधर के पूर्व प्रधान स्वर्गीय लायन धर्मपाल छाबड़ा के निमित्त रखें पाठ का भोग एवं रस्म किरया आज 1 से 2 बजे तक

जालंधर/अरोड़ा – लायंस क्लब जालंधर के पूर्व प्रधान स्वर्गीय लायन धर्मपाल छाबड़ा बहुत ही मिलनसार, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *