Breaking News

सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने मनाया इंजीनियर्स डे

एक इंजीनियर ही कल्पना को हकीकत में बदल सकता है: चेयरमैन अनिल चोपड़ा

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने इंजीनियर्स डे मनाया। यह दिन सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें औपनिवेशिक भारत में एक सिविल इंजीनियर और प्रशासक के रूप में उनकी भूमिका का श्रेय दिया जाता है। यह दिवस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ गुरप्रीत सिंह और अन्य स्टाफ सदस्यों की देखरेख में मनाया गया। समूह कॉलेज एमडी प्रोफेसर मनहर अरोड़ा ने सभी स्टाफ सदस्यों के साथ सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि दी।

छात्रों ने उनके द्वारा बनाए गए सभी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए जैसे: इलेक्ट्रिक स्पाइडर, न्यूमैटिक फोर-व्हीलर, इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल, मैन्युअली ऑपरेटेड सेंट्रीफ्यूगल पंप, मिग 29, फॉर्मूला कार, सोलर कार, फोल्डिंग साइकिल इत्यादि। इस दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए गए जैसे पोस्टर मेकिंग, रंगोली, लोगो डिजाइनिंग, भाषण, गायन, लोक नृत्य और कई अन्य। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने इस दिन की बढ़ाई सभी विद्यार्थियों को देते हुए स्टाफ सदस्यों की कड़ी मेहनत की सराहना की और कहा कि एक इंजीनियर कल्पना को वास्तविकता में बदल सकता है।

About admin

Check Also

भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-0 से हराकर अंतिम लीग मैच जीता; राउंड रॉबिन पूल में शीर्ष पर रही भारतीय टीम

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और महान डच खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवलैंडर ने दोनों टीमों से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *