Tuesday , 16 September 2025

मेहरचंद पॉलीटैक्निक कालेज में नए स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन

जालंधर (अरोड़ा) :- मेहरचंद पॉलीटैक्निक कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग विभाग में नवनिर्मित स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन प्रिंसीपल डॉ. जगरूप सिंह, सिविल विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव भाटिया एवं अन्य विभागों के प्रमुखों ने मिलकर किया। प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि यह कॉलेज में तीसरा स्मार्ट क्लास रूम है और उनका लक्ष्य प्लैटिनम जुबली के अवसर पर हर विभाग में एक क्लास रूम बनाना है।

उन्होंने कहा कि आज के डिजीटल युग में स्मार्ट क्लास रूम बहुत महत्वपूर्ण है, जहां डिजीटल बोर्ड, कंप्यूटर और इंटरनैट कनैक्शन हो और छात्र पढ़ाते समय इंटरनैट के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा जगत से जुड़े हों। छात्र की आंखों से देखकर, समझने, सुनने से उन्हें सिद्धांत जल्दी समझ में आ जाता है। प्रिंसीपल ने कहा कि यह सबसे खुशी की बात है कि कॉलेज के पुराने सिविल विभाग के छात्र गौरव और उनकी टीम ने मिलकर इसे बनाया है।

Check Also

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर में दूरदर्शन दिवस मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स, जालंधर के जर्नलिज़्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *