सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खाम्बरा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, शाखा खाम्बरा में स्कूल प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ सदस्यों की देखरेख में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया। यह दिन सभी देशों और संस्कृतियों के लिए साक्षरता के महत्व को दर्शाता है। स्कूल छात्रों ने स्कूल परिसर में भीं भीं प्रकार की गतिविधियां की जिसका थीम “बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देना,आपसी समझ और शांति के लिए साक्षरता” है।

छात्रों द्वारा चार्ट बनाकर नारे लगाए गए एवं समाज में जागरूकता फैलाई गयी। इस मौके छात्रों ने हर रोज़ पढ़ने एवं लिखाने का सकल्प लिया। ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी स्टाफ सदस्यों की सराहना की और उन्हें छात्रों का सशक्त बुद्धि एवं जीवन बदलने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

केएमवी की छात्राओं का आदमपुर एयरपोर्ट में प्रतिष्ठित इंटर्नशिप के लिए हुआ चयन

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- कन्या महा विद्यालय (स्वायत्त) की बीबीए एयरलाइंस और एयरपोर्ट मैनेजमेंट कार्यक्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *