स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया खेल के क्षेत्र में किया विद्यालय का नाम रोशन

जालंधर (अरोड़ा) :- स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर के छात्रों ने पिछले महीने फुटबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट और बास्केटबॉल की कई खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पदक जीते। छात्रों ने पंजाब स्कूल एजुकेशन जोनल टूर्नामेंट में सफलता प्राप्त की। बैडमिंटन अंडर-17 लड़कों की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-14 लड़कों ने दूसरा और अंडर-19 टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया, लड़कियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। अंडर-17 टीम प्रथम, अंडर-19 टीम द्वितीय और अंडर-14 टीम तृतीय स्थान पर रही। बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के दौरान सुर्खियां बटोरीं। अंडर-17 लड़कों की टीम ने प्रथम स्थान के साथ टूर्नामेंट जीता और अंडर-19 लड़कों की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की बास्केटबॉल टीमों ने भी खेल के मैदान में अपनी क्षमता साबित की और अंडर-19 टीम ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया और अंडर-14 टीम भी पीछे नहीं रही, उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


इंडियन ऑयल जालंधर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप में लड़कों के अंडर 11 ग्रुप सिंगल में कक्षा चौथी के अगमजोत सिंह ने पहला स्थान एवं डबल्स में तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के अंडर 17 ग्रुप मिक्स डबल में कक्षा नौवीं की छात्रा एंजलप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर 17 लड़कों की श्रेणी में कक्षा नौवीं के छात्र गीतांश शर्मा ने बैडमिंटन के राज्य रैंकिंग टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता। अंडर 17 में उन्हें जिला चैंपियनशिप में दोहरा रजत पदक मिला। एकल में उन्हें ज़िला चैंपियनशिप में कांस्य पदक मिला और अंडर 19 लड़कों के एकल में उन्होंने कांस्य पदक प्राप्त किया साथ ही ज़िला चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता
आठवीं कक्षा की तनिष्का चौहान ने
ज़िला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 में भाग लिया जो कि 8 अगस्त से 11 अगस्त 2024 तक हंस राज स्टेडियम में आयोजित की गई ,अंडर 17 गर्ल्स डबल में उन्हें रजत पदक और अंडर 15 मिक्स डबल में कांस्य पदक मिला।
कक्षा छठी के जोरावर सिंह ने रायजादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित जिला चैंपियनशिप में भाग लिया। उन्होंने लड़कों के डबल अंडर-13 वर्ग में स्वर्ण पदक और लड़कों के सिंगल अंडर-13 वर्ग में रजत पदक जीता। नौवीं कक्षा के छात्र फतेह सिंह ने लड़कों के डबल और मिक्स डबल अंडर-15 वर्ग में कांस्य पदक जीता।
क्रिकेट अंडर-19 लड़कों की टीम ने ज़ोनल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया और टीम फाइनल में पहुंच गई। लड़कों की अंडर 14 और अंडर 17 फुटबॉल टीम ने जोनल में तीसरा स्थान हासिल किया।
आठवीं कक्षा के अमरवीर सिंह ने ज़िला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन, जालंधर द्वारा 30 से 31 जुलाई 2024 तक पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, पीएपी परिसर, जालंधर में आयोजित 24वीं जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2024 में भाग लिया एवं दो प्रमुख प्रतियोगिताओं-इनलाइन 1000 मीटर और 500+डी इनलाइन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। प्रधानाचार्या डॉ. सोनिया मागो ने खेल क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने और छात्रों में टीम भावना, सहयोग और सौहार्द विकसित करने के लिए छात्रों और खेल विभाग के प्रयासों की सराहना की।

Check Also

एच.एम.वी. में एक दिवसीय इंटरएक्टिव सेशन एवं वर्कशॉप का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के डिज़ाइन विभाग द्वारा ‘एंट्रप्रेन्योरशिप एवं स्टार्टअप’ पर एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *