सी टी कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा ‘गो ग्रीन’ वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन ईको क्लब ने PAHAL एनजीओ के सहयोग से (EEP) पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत ‘गो ग्रीन’ वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वन संरक्षण और पर्यावरण बचाने के प्रति जागरूकता फैलाना है।

इस अभियान के तहत कॉलेज परिसर में 200 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर सीटी ग्रुप के प्रबंध निदेशक डॉ. मनबीर सिंह, PAHAL एन जी ओ के सदस्य, प्रबंधन, प्राचार्य, संकाय सदस्य और छात्रों ने भाग लिया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक बनने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Check Also

‘डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर के ई-सेल ने अपनी सफल रणनीति से आईआईटी रुड़की के ‘ई- सम्मेलन 2026’ के ‘ट्रेडिंग हीस्ट’ पर कब्जा किया

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की में आयोजित प्रतिष्ठित ई- सम्मेलन 2026 का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *