Saturday , 28 February 2026

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर की छात्रा ने शीर्ष स्थान हासिल किया

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर का एम.कॉम सेमेस्टर द्वितीय का परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा है। कुमारी मुस्कान कालिया ने 8.77 (87.77%) के प्रभावशाली एसजीपीए के साथ विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य सम्मानित सदस्यों और कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने मुस्कान कालिया को संस्था का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी। प्राचार्य ने ऐसे असाधारण परिणाम प्राप्त करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के अभिनव प्रयासों की भी सराहना की।

Check Also

एच.एम.वी. की एम.ए. छात्रा ने पास की यूजीसी-नेट परीक्षा

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग की छात्रा आरती ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *