एच.एम.वी. की रीवा शर्मा ने जीता स्टेट लैवल अवार्ड

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की बी.एफ.ए. सेमेस्टर-7 की छात्रा रीवा शर्मा ने इलैक्शन कमीशन ऑफ पंजाब चंडीगढ़ द्वारा आयोजित पंजाब स्टेट पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम पुरस्कार जीतकर कॉलेज को गौरवान्वित किया है। पंजाब के सभी जिलों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। रीवा शर्मा को प्रथम पुरस्कार में सर्टीफिकेट के साथ 5000/- रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने रीवा शर्मा, विभागाध्यक्षा फाइन आर्ट्स विभाग डॉ. नीरू भारती शर्मा व सहाय· प्रो. डॉ. शैलेन्द्र कुमार को बधाई दी। उन्होंने रीवा शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Check Also

बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन मे स्वामी श्रद्धानन्द सरस्वती की पावन जयंती पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर की आर्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *