Breaking News

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर आरफा सहगल ने विद्यार्थियों को बताएं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर बनाने के महत्वपूर्ण टिप्स

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक उपलब्धियां को बढ़ाने के लिए निरंतर कुछ न कुछ नया सीखने के लिए तत्पर रहते हैं। इसी श्रृंखला में आरफा सहगल ने वास्तु शास्त्र पर अपनी महारत को डिजाइन विभाग के प्रथम समैस्टर के विद्यार्थियों के साथ सांझा करते हुए बताया कि घर का निर्माण करने के लिए पंचतत्व अग्नि, वायु, धरती, आकाश और हवा का ध्यान रखते हुए ही घर का निर्माण करना चाहिए जो कि आपके लिए सुखद एवं महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने कहा घर में जहां पर अग्नि का स्थान है वहां पर रसोई का निर्माण होना चाहिए और जहां पर पानी का स्थान है वहां पर बाथरूम का निर्माण करना चाहिए घर में पूजा स्थल का निर्माण भी एक विशेष एवं उत्तम दिशा देखकर ही करना चाहिए और घर के लिए प्लॉट खरीदने समय भी वास्तु का अगर ध्यान रखा जाएगा तो वह घर आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने आरफा द्वारा दिए गए अनुभव और ज्ञान की सराहना करते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि हमारे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अनेक क्षेत्रों में भी अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हैं। विद्यार्थियों को ज्ञान के नए क्षेत्रों में पदार्पण करने के लिए एवं दिशा निर्देश देने के लिए उन्होंने डिजाइन विभाग की अध्यक्ष मैडम रजनी गुप्ता एवं मैडम रजनी कुमार के प्रयासों की भी श्लाघा की।

About admin

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन ने सहोदय ई-पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जीता प्रथम पुरस्कार

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन के विद्यार्थियों ने पोदार इंटरनेशनल स्कूल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *