पंजाबी कंप्यूटर टाईप और शार्टहैंड कोर्स में दाख़िला लेने की आखिरी तारीख़ 6 सितम्बर

इच्छुक उम्मीदवार और ज्यादा जानकारी के लिए मोबायल नंबर 99882- 10590 पर करे संपर्क

जालंधर (अरोड़ा) :- ज़िला भाषा अधिकारी नवनीत राय ने बताया कि पंजाब सरकार के भाषा विभाग की तरफ से एक साल का पंजाबी कंप्यूटर टाईप और पंजाबी शार्टहैंड कोर्स 02 सतबंर 2024 से शुरू किया जा रहा है जिसमें दाख़िला लेने की आखिरी तारीख़ 06 सितम्बर 2024 तक है और दाख़िला फार्म ज़िला भाषा दफ़्तर, जालंधर कमरा नंबर 215, दूसरी मंजिल, तहसील कंपलैक्स में जमा करवाए जा सकते है। ज़िला भाषा अधिकारी ने आगे बताया कि इस कोर्स के लिए उम्मीदवार के लिए दसवीं में पंजाबी विषय के पास होना अनिर्वाय है और शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन है। उन्होंने बताया कि अधिक योग्यता वाले उम्मीदवार को मैरिट अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजाबी कंप्यूटर टाईप और पंजाबी शार्टहैंड का कोर्स करने के इच्छुक इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी के लिए मोबायल नंबर 99882- 10590 पर संपर्क कर सकते है।

Check Also

केंद्रीय बजट 2026-27 ने विनिर्माण, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए खेलों से संबंधित एक समर्पित पहल का प्रस्‍ताव किया

यह पहल उच्‍च गुणवत्तापूर्ण, किफायती खेल सामान के लिए भारत के वैश्विक केंद्र के रूप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *