विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सी एम मान को केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में आ रही समस्याओं के बारे विस्तार पूर्वक बताया

सभी समस्याओं का आने वाले दिनों में होगा हल : सी एम मान

अमृतसर (प्रदीप) :- केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मिलकर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि अधिकारियों को साथ लेकर लोगों के बीच जाकर समस्या को सुन रहे हैं। लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहिब में प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहिब के आसपास के क्षेत्रों और वाॉल्ड सिटी में भी लोगों को कुछ मूलभूत सुविधाओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसे हल करवाया जाता है किंतु इसके लिए परमानेंट हल करवाया जाना है। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि सफाई व्यवस्था और सीवरेज व्यवस्था का भी पक्का हल किया जाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य करवाने के लिए नगर निगम से एस्टीमेट बनवाए जा रहे हैं। इन सभी विकास कार्यों को भी आने वाले दिनों में करवाया जाना है। उन्होंने कहा कि पिछली अकाली -भाजपा और कांग्रेस सरकार ने केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र को काफी पीछे पहुंचाया है। जबकि गुरु नगरी अमृतसर में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र प्रमुख क्षेत्र में आता है। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि जिला अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर और नगर निगम कमिश्नर से मिलकर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने अच्छी तरह से बता दिया हुआ है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विधायक डॉ अजय गुप्ता को केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र का पूर्ण विकास करवाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि जो आपने ( विधायक) मुझे बताया है उसकी उनको पहले से काफी हद तक जानकारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आपके द्वारा बताए गए सभी विकास कार्य भी शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुरु नगरी अमृतसर की सफाई और सीवरेज व्यवस्था को लेकर दो मास्टर प्लान तैयार किए जा रहे हैं। इस पर विधायक डॉ अजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया।

Check Also

लायंस क्लब जालंधर के पूर्व प्रधान स्वर्गीय लायन धर्मपाल छाबड़ा के निमित्त रखें पाठ का भोग एवं रस्म किरया आज 1 से 2 बजे तक

जालंधर/अरोड़ा – लायंस क्लब जालंधर के पूर्व प्रधान स्वर्गीय लायन धर्मपाल छाबड़ा बहुत ही मिलनसार, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *