पीएम श्री केo विo नo 2 जालंधर छावनी में आज़ादी का उत्सव मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जालंधर छावनी में आज़ादी का उत्सव मनाया गया। प्राचार्य रविंदर कुमार ने ध्वजारोहण कर शहीदों को सलामी दी। प्राचार्य ने आजाद भारत की तरक्की के लिए सबको योगदान देने की अपील की ।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटिका प्रस्तुत करके देशभक्ति का संदेश दिया। प्राथमिक वर्ग के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने देशभक्तों की वेशभूषा से सबके मन को मोह लिया। सुनीता ने आजादी को देश की तरक्की और खुशहाली का आधार बताया। विद्यार्थियों, अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। देशभक्ति के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां के विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां के विद्यार्थियों ने नवंबर 2025 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *