दर्शन अकादमी में धूमधाम से मनाया गया आजादी का जश्न

जालंधर (कुलविन्दर) :- दर्शन अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर में 78वें स्वतंत्रता दिवस के पर्व को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में डांस ,कविता, भाषण तथा गीत प्रस्तुत किए जो देशभक्ति से ओत-प्रोत थे। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश सिंह तथा प्रबंधक कमेटी सदस्य दीपक जोड़ा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा बच्चों के परेड को सलामी दी। विद्यालय की चारों हाउस टीमों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य किया,जो अत्यन्त मनमोहक थे। इसी तरह प्रत्येक हाउस से विद्यार्थियों ने देश -प्रेम की कविताएं सुनाई। इसके अलावा हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा में संक्षिप्त भाषण देकर छात्रों ने इस उत्सव की महत्ता के बारे में बताया। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर विद्यार्थियों को विभिन्न खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने तथा विजेता होने परमैडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य तथा प्रबंधक कमेटी सदस्य ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा उनके प्रदर्शन को सराहा। इस अवसर पर रेनू अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुईं।

About admin

Check Also

नितिन कोहली ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का लंबे समय से संजोया सपना पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री मान का आभार जताया

कोहली ने कहा कि आजादी के बाद पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *