आईकेजी पीटीयू अमृतसर कैंपस की छात्रा राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस परेड में अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए आमंत्रित

यूनिवर्सिटी कुलपति डॉ. सुशील मित्तल, रजिस्ट्रार डॉ. एस.के. मिश्रा ने छात्रा एवं अमृतसर कैंपस की टीम को बधाई दी

जालंधर (अरोड़ा) :- आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आईकेजी पीटीयू) के श्री अमृतसर साहिब कैंपस की छात्रा गुरप्रीत कौर को स्वतंत्रता दिवस पर प्रतिष्ठित आई.डी.सी 2024 में भाग लेने के लिए विशेष अतिथि के रूप में चुना गया है! यह छत्र 15 अगस्त, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली परेड की साक्षी बनेगी! यह छात्रा एन.एस.एस वालंटियर है और यूनिवर्सिटी के श्री अमृतसर साहिब कैंपस में बी.टेक कंप्यूटर साइंस विभाग में पढ़ाई कर रही है। छात्रा को यह अवसर एन.एस.एस वालंटियर के रूप में उसकी सेवाओं के आधार पर मिला है। यह छात्रा विश्व प्रसिद्ध स्वतंत्रता दिवस परेड का हिस्सा बनेगी। छात्रा गुरप्रीत कौर की इस उपलब्धि पर यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. सुशील मित्तल, रजिस्ट्रार डॉ. एस.के. मिश्रा ने उसे बधाई दी है। उन्होंने श्री अमृतसर साहिब कैंपस के निदेशक डॉ. आशीष अरोड़ा को भी बधाई भेजी है। कुलपति डॉ. मित्तल ने अन्य छात्रों को भविष्य में स्वयंसेवक के रूप में और अधिक काम करने के लिए प्रेरित किया है।

Check Also

एपीजे स्कूल में भावपूर्ण विदाई समारोह ‘अलविदा’ का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में सुश्री सुषमा पॉल बर्लिया (चेयरपर्सन, एपीजे एजुकेशन, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *