प्रिंसिपल डाॅ. नवजोत को जी.एन.डी.यू. खेल समिति कार्यकारी बोर्ड (महिला) के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- डॉ. नवजोत, प्रिंसिपल, लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर को जी.एन.डी.यू. अमृतसर के कुलपति द्वारा वर्ष 2024-2025 के लिए जी.एन.डी.यू. स्पोर्ट्स कमेटी कार्यकारी बोर्ड (महिला) के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। प्रिंसिपल डाॅ. नवजोत ने कहा कि वह इस सम्मान के लिए बहुत आभारी हैं और उन्होंने अपनी उपलब्धि कॉलेज के सभी खिलाड़ियों को समर्पित की है। उन्होंने गर्वनिंग काउंसिल की अध्यक्षा सरदारनी बलबीर कौर जी का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि वह हमेशा जरूरतमंद छात्राओं की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं जो हमें भी प्रेरित करते हैं।उन्होंने कहा कि अब वह और अधिक मेहनत करेंगी और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और प्रोत्साहित करने तथा उन्हें सर्वोत्तम संभव सुविधाएं प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगी। प्रिंसिपल डॉ. नवजोत के अद्भुत एवं सफल नेतृत्व से कॉलेज खेल और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंचा है। प्रिंसिपल डाॅ. नवजोत ने न केवल शैक्षणिक आधार को मजबूत किया बल्कि विशेष रूप से खेल के माध्यम से छात्राओं के समग्र विकास पर भी ध्यान दिया। उनके कार्यकाल में कॉलेज ने खेल गतिविधियों की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि देखी है, जिसमें छात्राओं ने जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हासिल की है। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने खेल के क्षेत्र में कॉलेज की उपलब्धियों को दोहराया. उन्होंने ओलंपियन गुरजीत कौर (गोल मशीन), राजबीर कौर (गोल्डन गर्ल)और कई अन्य खिलाड़ियों की उपलब्धियां गिनाईं जिन्होंने कॉलेज का नाम रोशन किया है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा कॉलेज पिछले आठ वर्षों से ‘ महिला हॉकी पंजाब चैंपियनशिप ‘ का स्टेट चैंपियन रहा है। “खेडां पंजाब दियां” की शुरुआत से ही हम अंडर-21 हॉकी के चैंपियन रहे हैं। हमारा कॉलेज पंजाब हॉकी का मुख्य केंद्र है और विभिन्न हॉकी शिविरों का आयोजन स्थल भी रहा है। हम जी.एन.डी.यू .द्वारा आयोजित इंटर-कॉलेज प्रतियोगिता में भी चैंपियन रहे हैं। ” खेलो इंडिया यूथ गेम्स” में हमारे कॉलेज के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया था। जी.एन.डी.यू. हॉकी टीम में 10 से अधिक खिलाड़ी हमारे कॉलेज से हैं। हर साल हमारे कॉलेज के कई खिलाड़ी सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग में पंजाब हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। हमारे कॉलेज से तीन खिलाड़ियों (गुरजीत कौर के बाद) नेहा कुमारी, नवनीत कौर, शरणजीत कौर को इंडिया कैंप के लिए भी चुना गया है। इतना ही नहीं छात्राओं को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में जागरूक करने के लिए, मैडम प्रिंसिपल के दूरदर्शी नेतृत्व में परिसर में एक हेरिटेज होम भी बनाया गया है ।समाज के कमजोर वर्गों के लिए उनके दिल में एक विशेष स्थान है और वह उन मेधावी छात्राओं का समर्थन करने के लिए हर संभव कोशिश करती हैं जो शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम नहीं हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन में, कॉलेज मेधावी विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्तियाँ प्रदान करता है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण में भी बहुत बड़ा योगदान दिया है। मैडम प्रिंसिपल ने भावुक होते हुए उन क्षणों को याद करते हुए कहा कि कुछ लड़कियां ऐसी थीं जो खेल के लिए आवश्यक डाइट का खर्च उठा नहीं सकती थीं, लेकिन कॉलेज में दाखिला लेने के बाद, उन्हें और उनके परिवारों को खर्चे के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं रही क्योंकि कॉलेज खिलाड़ियों को आहार, किट और मुफ्त आवास प्रदान करता है। के.सी.एल. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स की गवर्निंग काउंसिल की अध्यक्ष सरदारनी बलबीर कौर ने प्रिंसिपल डॉ. नवजोत की लगन, कर्मठता और कॉलेज के प्रति उनकी समर्पण भावना की प्रशंसा करते हुए उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि वह उनके सभी नेक और ठोस प्रयासों में उनका पूर्ण समर्थन करेंगी।

Check Also

नीलम महे ने जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण ब्यूरो में डिप्टी डायरेक्टर का कार्यभार संभाला

जालंधर (मोहित) – नीलम महे ने जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण ब्यूरो, जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *