Thursday , 11 December 2025

डिप्स आईएमटी में नए सत्र पर करवाया सुखमनी साहिब का पाठ

जालंधर (अरोड़ा) :- डिप्स आईएमटी ने नए सत्र की शुरुआत के अवसर पर सुखमनी साहिब का पाठ करवाया। यह कार्यक्रम आने वाले समृद्ध वर्ष के लिए सर्वशक्तिमान से आशीर्वाद लेने और उत्तीर्ण छात्रों के उत्कृष्ट परिणामों के लिए आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित किया गया था। जिसमें डिप्स इंस्टीट्यूशंस की चेन की चेयरपर्सन जसविंदर कौर मुख्य तौर पर शामिल हुए। डिप्स आईएमटी के प्रिंसिपल डॉ. रवि सिद्धू , सभी स्टाफ सदस्य, छात्र, ड्राइवर और सहायक कर्मचारियों ने वाहेगुरु जी का आशीर्वाद लिया और कार्यक्रम में भाग लिया। इस समारोह में शबद कीर्तन, प्रसाद और गुरु का लंगर शामिल था। सभी ने मिलकर पाठ किया और गुरू जी द्वारा दी गई शिक्षा के बारे में जाना। पाठ के बाद छात्राओं ने शब्द कीर्तन से सबको निहाल किया। सभी ने मिलकर संस्था की उन्नति और छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए अरदास की। भोग के बाद सभी ने मिलकर लंगर खाया। यह सभा नए शैक्षणिक वर्ष की सार्थक शुरुआत थी, जिसने समुदाय और आध्यात्मिकता की भावना को बढ़ावा दिया। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कॉलेज में नए सत्र की शुरूआत पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और टीचर्स को बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल शिक्षा के साथ आध्यात्मिक शिक्षा हासिल करने के लिए कहा। उन्होंने छात्राओं को गुरू जी की शिक्षा को अपने जीवन को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

मोहन लाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फगवाड़ा में ‘विश्व मानवाधिकार दिवस’ के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

फगवाड़ा/अरोड़ा – मोहन लाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फगवाड़ा में प्रिंसिपल डॉ. किरणजीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *