एच.एम.वी. की 5 छात्राओं ने पास की सीए फाउंडेशन परीक्षा

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की 5 छात्राओं ने सीए फाउंडेशन परीक्षा पास कर कॉलेज को गौरवान्वित किया है। बी.कॉम सेमेस्टर-3 की भावना वर्मा, हरनूर कौर, निशिता कक्कड़, ईशा व उर्वशी ने बढिय़ा प्रदर्शन करते हुए यह परीक्षा पास की। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा मीनू कोहली, एचएमवी कॉम्पिटिटिव हब की इंचार्ज बीनू गुप्ता तथा सीए फाउंडेशन कोचिंग की इंचार्ज डॉ. सीमा खन्ना भी उपस्थित थी।

Check Also

हरित उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए डी.ए.वी. कॉलेजिएट स्कूल के ईको क्लब की सराहनीय पहल

जालंधर (अरोड़ा) :-“हरित उद्यमिता: समुदाय-आधारित पहलों की खोज” नामक एक समुदाय-आधारित कार्यक्रम का आयोजन डी.ए.वी. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *