आईएनएस शाल्की की कोलंबो यात्रा

दिल्ली/जालंधर (ब्यूरो) :- भारतीय नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस शाल्की दो दिन की यात्रा पर श्रीलंका के कोलंबो में है। श्रीलंका नौसेना द्वारा पनडुब्बी का 02 अगस्त 24 को औपचारिक स्वागत किया गया। इस यात्रा के दौरान, कमांडिंग ऑफिसर का पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के कमांडर रियर एडमिरल डब्ल्यूडीसीयू कुमारसिंघे से भेंट करने का कार्यक्रम है। इसके बाद जहाज पर श्रीलंकाई नौसेना कर्मियों का दौरा होगा और ब्रीफिंग की जाएगी।

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग और श्रीलंका रक्षा बलों के कर्मियों का भी पनडुब्बी का दौरा करने का कार्यक्रम है। आईएनएस शाल्की एक शिशुमार श्रेणी की डीजल-विद्युत पनडुब्बी है, जिसे 07 फरवरी 1992 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। यह भारत में निर्मित होने वाली पहली पनडुब्बी है। इससे पहले, कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों आईएनएस करंज और आईएनएस वागीर ने फरवरी 2024 और जून 2023 में (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए) कोलंबो की यात्रा की थी।

Check Also

सोसाइटी फॉर एथ्नोफार्माकोलॉजी की 13वीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस एवं एथ्नोफार्माकोलॉजी में अनुप्रयुक्त अनुसंधान पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन – पारंपरिक चिकित्सा का आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में एकीकरण (एसएफईसी–आईसीटीआरई–2026) का कर्टेन रेज़र कार्यक्रम

चंडीगढ़ (ब्यूरो) :- राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइपर), मोहाली के निदेशक प्रोफेसर दुलाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *