डिप्टी कमिश्नर ने ई.वी.एम गोदाम का निरीक्षण किया

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज यहां जिला प्रशासकीय परिसर में स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण कर वोटिंग मशीनों की सुरक्षा का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने वोटिंग मशीनों की निगरानी के लिए गोदाम में लगाये गये सीसीटीवी का निरीक्षण किया।

कैमरों की जांच के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। इस मौके पर उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की। बता दें कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम गोदाम का हर तिमाही में आंतरिक और हर महीने बाहरी निरीक्षण करना होता है।इसके तहत मंगलवार को डिप्टी कमिश्नर ने ई.वी.एम. गोदाम का बाहरी निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर डा. अमित महाजन, चुनाव कानूनगो राकेश कुमार और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Check Also

गन्ना किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण

गन्ने की खेतीबाड़ी तकनीकों, कीटों-मकोड़ों की रोकथाम, रोग प्रबंधन, गन्ने की अंतर-फसल के बारे में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *