Thursday , 12 February 2026

सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, जालंधर ने वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के एन.सी.सी और एन.एस.एस विभाग ने ‘एक कैडेट एक पेड़’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ को समर्पित अभियान का आयोजन किया। जिसमें समूह कॉलेज एमडी प्रो. मनहर अरोड़ा और कॉलेज निर्देशक प्रो. एस.सी शर्मा, ए.एन.ओ नेहा छीना और एन.एस.एस अधिकारी कोमल कालरा एवं समूह स्टाफ ने मुख्य अतिथि कर्नल एम.एस सचदेवा (सीओ 2 पीबी (ग) बटालियन एनसीसी, जालंधर) और ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा का स्वागत किया। अभियान की शुरुआत शबद कीर्तन और दीप प्रज्वलन समारोह के साथ की गई।

तत पश्चात कर्नल एमएस सचदेवा ने कॉलेज के छात्रों और कैडेटों को ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि कैसे अनुशासन मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और कैसे पेड़ हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। इस व्याख्यान में प्रथम वर्ष के छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। व्याख्यान के बाद मुख्य अतिथियों ने स्टाफ सदस्यों और छात्रों के साथ पौधे लगाए एवं ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने सभी छात्रों की सराहना की और उन्हें पेड़ लगाने की महत्वता बताते हुए जितना हो सके उतना पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

संस्कृति के एम वि स्कूल में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं सीबीएसई बोर्ड अभ्यर्थियों के लिए सफलता का शुभारंभ

जालंधर (अरोड़ा) :- महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती के पावन अवसर पर संस्कृति के एम वि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *