पंजाब रेजिमेंट के भूतपूर्व सैनिकों के लिए DSC में भर्ती रैली

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के पूर्व सैनिकों के लिए डिफैंस सिक्योरटी कोर (DSC) में भर्ती होने के लिए पंजाब रेजिमेंटल सेंटर द्वारा रामगढ कैंट झारखण्ड में 01 अगस्त 2024 से भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। DSC में भर्ती होने के लिए आवेदक की मेडिकल कैटेगिरी SHAPE-1 होने के साथ-साथ उसका चरित्र बहुत अच्छा / श्रेष्ठ होना चाहिए। आवेदक की आयु जनरल ड्यूटी के लिए 46 साल और क्लर्क के लिए 48 साल से कम होनी चाहिए और पूर्व सेवा से सेवामुक्ति और पुन: नामांकन के बीच का अंतर सामान्य ड्यूटी के लिए 02 वर्ष और लिपिक के लिए 05 वर्ष होना चाहिए। आवेदक की शैक्षिक योग्यता 10 वीं पास होनी चाहिए या 10 वीं से कम योग्यता वाले के पास आर्मी-3 क्लास सर्टिफिकेट ऑफ एजुकेशन होना चाहिए I आवेदक की सर्विस के अंतिम तीन साल के दौरान कोई भी रैड इंक एंट्री और पूरी सर्विस के दौरान दो से ज्यादा रैड इंक एंट्री नहीं होनी चाहिए। आवेदक को रैली के दौरान पी.पी.टी. टैस्ट पास करना होगा।

Check Also

पिम्स में एमबीबीएस विद्यार्थियों की एथलेटिक मीट ऊर्जा, उत्साह और उत्कृष्ट खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई

जालंधर (मक्कड़) :- पिम्स मेडिकल कॉलेज अवं अस्पताल में आयोजित एमबीबीएस विद्यार्थियों की एथलेटिक मीट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *