Thursday , 12 February 2026

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थियों ने स्किल इंडिया प्रतियोगिता में हासिल किया तृतीय स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स सर्वदा अपने संस्थापक अध्यक्ष डॉ सत्यपॉल एवं एपीजे एजुकेशन, एपीजे सत्या और स्वर्ण ग्रुप की अध्यक्ष एवं एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी की चांसलर सुषमा पॉल बर्लिया के निर्देशन में ललित कलाओं के संरक्षण में अग्रणी रहा है। एपीजे कॉलेज ने जहां एक तरफ ललित कलाओं की विरासत को सहेजने का प्रयास किया है वहीं छात्रों का सही पथ प्रदर्शन करने की भी सफल कोशिश की है।इसी कड़ी में अप्लाइड आर्ट्स विभाग से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स 8वें समैस्टर के प्रतीक दत्त शर्मा ने दिल्ली में भारत सरकार द्वारा आयोजित स्किल इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और तृतीय स्थान हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में 30 प्रदेशों से 900 के करीब छात्रों ने अनुमानित 61 श्रेणियां में हिस्सा लिया। प्रतीक ने इस प्रतियोगिता की विजुअल मर्चेंडाइजिंग श्रेणी में प्रतिभागिता की। इस अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए प्रतीक ने कहा कि कॉलेज द्वारा किए मार्गदर्शन से ही यह सफलता हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि यूथ फेस्टिवल के दौरान की गयी मेहनत से ही वह इतने परिपक्व हो पाया हैं कि स्किल इंडिया में भी कॉलेज का नाम रोशन करने में सक्षम हो सका। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने प्रतीक को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत और दृढ़ता से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतीक दत्त शर्मा को प्रेरित करने एवं मार्गदर्शन करने के लिए डॉ ढींगरा ने अप्लाइड आर्ट्स विभाग के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, मनोज कुमार, कुंज अरोड़ा और विक्रम सिंह के प्रयासों की सराहना की।

Check Also

संस्कृति के एम वि स्कूल में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं सीबीएसई बोर्ड अभ्यर्थियों के लिए सफलता का शुभारंभ

जालंधर (अरोड़ा) :- महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती के पावन अवसर पर संस्कृति के एम वि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *