नितिन गड़करी ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा ने राज्य मंत्री का प्रभार संभाला

दिल्ली (ब्यूरो) :- नितिन गड़करी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा ने भी राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। गड़करी ने मोदी 3.0 में इस भूमिका को फिर से सौंपने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत में तेजी से विश्वस्तरीय और आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास होगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने परिवहन भवन परिसर में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, राज्य मंत्री अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा का स्वागत किया।

Check Also

जिमखाना क्लब चुनाव: छह वर्षों से सेवाएं दे रहे नितिन बहल ने एग्जीक्यूटिव पद के लिए भरा नामांकन

जालंधर/अरोड़ा – जिमखाना क्लब के आगामी चुनावों को लेकर क्लब सदस्यों में उत्साह का माहौल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *