डॉ. लोगनाथन मुरुगन ने सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला

दिल्ली (ब्यूरो) :- डॉ. एल. मुरुगन ने आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए डॉ. मुरुगन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया कि 
उन्होंने उन पर भरोसा जताया है।उन्होंने यह भी कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सरकार और देश के लोगों के बीच संवाद सेतु 
के रूप में कार्य करके सरकारी नीतियों को क्रियान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
डॉ. मुरुगन ने कहा कि सरकार गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 क
रोड़ ग्रामीण तथा शहरी घर बनाने का कैबिनेट का निर्णय इसका उदाहरण है। मंत्रालय के सचिव श्री संजय जाजू और मंत्रालय तथा उसके तहत मीडिया इकाइयों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों 
ने डॉ. मुरुगन का स्वागत किया।

Check Also

केन्‍द्रीय बजट 2026-27 में प्रस्‍ताव रखा गया है कि भारत विस्‍तार-एक बहुभाषीय एआई टूल किसानों की खेती की उत्‍पादकता बढ़ाएगा, किसानों के निर्णय लेने की क्षमता में सुधार करेगा और परामर्श सहायता के माध्‍यम से जाखिम को कम करेगा

15000 माध्‍यमिक विद्यालय और 500 महाविद्यायलों में एनिमेशन, वीजुअल इफेक्‍ट, गेमिंग और कॉमिक (एवीजीसी) कंटेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *