Wednesday , 4 February 2026

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के मुख कार्यालय में पांचवें गुरू श्री अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई गई

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा पांचवें गुरू श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई गई। इस दौरान दूध-सोढा, जल-जीरा ओर कई अन्य प्राकर के पेयजल हर आने-जाने वाले मुसाफिरों को वितरित किए गए। इस अवसर पर ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा और चेयरमैन पी.पी.आर ग्रुप राजन चोपड़ा ने समूह स्टाफ के साथ गुरू साहिब की कुर्बानी को याद किया। सभी ने गुरबाणी का जाप करते हुए छबील की शुरुआत की।

वाइस चेयरपर्सन चोपड़ा ने स्टाफ के साथ गुरू साहिब की महान कुर्बानी के बारे में इतिहास सांझा करते हुए बताया कि श्री गुरु अर्जुन देव जी का ‘शहीदी दिवस’ हर साल सिख कैलेंडर के तीसरे महीने जेठ के 24वें दिन मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के सिखों के लिए बहुत धार्मिक महत्व रखता है। गुरु अर्जुन देव जी सिख धर्म के पहले शहीद थे। सन 1606 में, उन्हें लाहौर किले में कैद कर लिया गया और मुगल सम्राट जहाँगीर द्वारा तसीहे देकर शहीद कर दिया गया। गुरू जी शहीद हो गए, मगर उन्होंने धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा। उनके जीवन बलिदान से प्रेरणा लेते हुए, हमें भी सच के रासते पर चलने को कहा। स्टाफ सदस्यों में गुरशरण सिंह, हरप्रीत सिंह, संजीव कुमार, रघुनाथ, हरि, अशोक कुमार, लखविंदर, चरणजीत सिंह, ममता, कमलेश शामिल रहे।

Check Also

पी सी एम एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने ड्रग्स के गलत इस्तेमाल पर एक-लाइन जागरूकता एक्टिविटी का आयोजन

जालंधर (तरुण) :- पी सी एम एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के बडी प्रोग्राम ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *