Thursday , 12 February 2026

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने जियो जिंदगी को कंप्यूटर भेंट किया

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में सीनियर सिटिजन संस्था जियो जिंदगी की प्रबंधन  को कंप्यूटर भेंट किया। इस प्रोजेक्ट में सचिव पी के गर्ग ने सहयोग किया। इस प्रोजेक्ट के  मुख्य मेहमान  वी डी जी 2 एन के महेंद्रू ने आधिकारिक दौरा किया, उन्होंने समर्पण क्लब की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधान कुलविंदर फुल्ल ने आपने कार्यकाल के पहले ही महीने में 111 सदस्य बना कर इंटरनेशनल लेवल पर प्रथम नंबर पर क्लब को पहुंचा दिया, जो कि बहुत ही सराहनीय है सभी क्लब के सदस्य  बधाई के पात्र हैं। जरूरतमंद लोगों के आंखों के ऑपरेशन, जरूरतमंद लोगों को भोजन के तहत सजीवनी होम मॉडल टाउन में राशन भेंट किया। प्रधान कुलविंदर फुल्ल ने सभी आए हुए सदस्यों व सीनियर सिटीजन जियो जिंदगी के सदस्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर संस्थापक व जिला कोहिनूर जीडी कुंद्रा, मुख्य मेहमान वी डी जी 2 एन के महेंद्रू, सचिव पी के गर्ग, पीआरओ मनोज कुमार, रीजन चेयरमैन दया कृष्ण छाबड़ा, पूर्व प्रधान संजीव गंभीर, केवल शर्मा, संजीव ओबेरॉय,प्रबंधक मेडम रचना व  हरीश कुमार गुप्ता, सीनियर सिटिजन सदस्य मैडम जोगिंदर पाल, बलराज सिंह, जे आर जोशीला, मंजू वशिष्ट, इंद्रजीत वर्मा,अरुण वर्मा एन के शर्मा, राजेंद्र चोपड़ा, मैडम स्नेह, गोपाल कुकरेजा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

गन्ना किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण

गन्ने की खेतीबाड़ी तकनीकों, कीटों-मकोड़ों की रोकथाम, रोग प्रबंधन, गन्ने की अंतर-फसल के बारे में …