जालंधरवासी भाजपा के चौमुखी विकास मॉडल पर करेंगे वोट–सुशील रिंकु

जालंधर (अरोड़ा) :- जालंधर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने कहा है कि इस बार जालंधरवासी भाजपा के चौमुखी विकास मॉडल पर वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति के बदलते स्वरूप में मतदाता के वोट की अहमियत बहुत ज्यादा हो गई है और आज कोई हर कोई इस बात को भली भांति जनता है कि जो पार्टी देशवासियों के हितों को ध्यान में रखकर फैंसले लेती है उसे ही बार बार सत्ता पर काबिज़ करके अपना और देश का भला हो सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा ही एक ऐसा दल है जिसने पूरे भारत के कोने कोने में विकास की गंगा बहा दी है। उन्होंने कहा कि आज हर भारतवासी मोदी जी के कुशल नेतृत्व में अपने आपको गर्वांतित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि विरोधी दलों के सारे एजेंडे मोदी सरकार की विकासशील नीतियों के आगे फेल है।सुशील रिंकु ने कहा कि जालंधर में भाजपा आने से जहा विकास की लहर रफ्तार के साथ भागेगी वही आम लोगों का जीवन स्तर भी और ऊंचा उठ जायेगा।उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है जिसका सबसे बड़ा जालंधर लाभ जालंधर के खेल उद्योग को होगा। उन्होंने कहा कि आज जालंधर के हर क्षेत्र से एक ही आवाज का शोर सुनाई दे रहा है कि सबको परखा बार बार, इस बार भाजपा परखेंगे एक बार।

Check Also

बेअदबी के खिलाफ सबसे सख़्त कानून पास — जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार का ऐतिहासिक और साहसिक कदम”

नितिन कोहली बोले— मान सरकार की ईमानदार नीयत, दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी सोच ने पंजाब …