मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतरसदनीय ड्रेस अप लाइक ए वर्ड प्रतियोगिता का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर  वर्ल्ड स्कूल छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव ही तत्पर रहा है इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज मेयर वर्ल्ड स्कूल में “ड्रेस अप लाइक ए वर्ड” अंतर सदनीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रत्येक सदन के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह प्रतियोगिता कक्षा तीसरी से पांचवी तक के छात्रों के लिए करवाई गई। प्रत्येक सदन के छात्रों को बोलने के लिए एक शब्द दिया गया जिस पर छात्रों ने 2 मिनट तक बोलना था। प्रतियोगिता के मुख्य विषय थे वेलनेस जर्नी, फ्रोस्टेड किंगडम, मैरीटाइम मिस्ट्रीज़ और स्वीट टेंपटेशंस आदि। दर्शक छात्रों ने भी इस प्रतियोगिता का खूब आनंद उठाया। सभी छात्र एक से बढ़कर एक दिखाई दे रहे थे। निर्णायकमंडल के रूप में अंग्रेज़ी विभाग की विभागाध्यक्षा तनु प्रिया तथा मेयर गैलेक्सी विभाग के अध्यापिका परीना सबलोक विशेष रूप से उपस्थित थीं इसी के साथ अतुल कृष्णा ने प्रतियोगिता का खूब आनंद उठाया।

प्रतियोगिता को आंकना बहुत ही कठिन था। अंत में निर्णायकमंडल के द्वारा परिणाम घोषित किए गए जिसमें  शेक्सपीयर सदन के प्रभवीर, रियांशी और आध्या महाजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे तथा तीसरे स्थान पर क्रमश: डिकन्स और वर्डस्वर्थ सदन रहे। कीट्स सदन की आरूही जैन को सर्वोत्तम वक्ता और शेक्सपीयर सदन की आध्या महाजन को सर्वोत्तम प्रस्तुतिकरण के लिए प्रमाण पत्र दिए गए। कक्षा तीसरी के कियान शर्मा ,कक्षा चौथी की अमान्या अरोड़ा और रियांशी तथा कक्षा पांचवीं की नित्या महाजन को मेरिटोरियस परफॉर्मेंस के लिए इनाम दिया गया। इस सुअवसर पर स्कूल की उपाध्यक्षा नीरजा़ मेयर, निदेशिका सरिता मधोक तथा डिप्टी उप प्रधानाचार्या चारु त्रेहन विशेष रूप से उपस्थित थीं। उन्होंने विजेता छात्रों को बधाई दी और सभी छात्रों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र भी दिए गए।

Check Also

एच.एम.वी. में एक दिवसीय इंटरएक्टिव सेशन एवं वर्कशॉप का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के डिज़ाइन विभाग द्वारा ‘एंट्रप्रेन्योरशिप एवं स्टार्टअप’ पर एक …