नुक्कड़ नाटक के जरिए मजदूरों के अधिकारों और उनके प्रति सम्मान को दर्शाते हुए मनाया मजदूर दिवस

जालंधर (कूलविन्दर) :- दर्शन अकादमी जालंधर में विश्व मजदूर दिवस के मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मजदूरों के समर्पण, त्याग तथा सम्मान को दर्शाते हुए मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर  अनेक गतिविधियां आयोजित की गई। विद्यालय की एक छात्रा ने मजदूर दिवस के अधिकार तथा उसके महत्व को बताते हुए एक संक्षिप्त भाषण दिया। विद्यार्थियों के  एक ग्रुप ने इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने मजदूरों के संघर्ष, त्याग और उनके सम्मान के बारे में बात की और लोगों को मजदूरों के हक के प्रति सजग होने के लिए जागरूक किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय द्वारा रोटी बैंक गतिविधि भी करवाई गई,जिसमें  प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थी अलग-अलग तरह की खाद्य सामग्री लेकर आए। जिसमें नमकीन, चिप्स, बिस्किट, जूस तथा अनेक प्रकार की चीज थी जो जरूरतमंद लोगों में जाकर बांटी गई। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को मजदूर वर्ग के लोगों का सम्मान करने तथा उनके अधिकारों के बारे में बताया।

Check Also

एच.एम.वी. में एक दिवसीय इंटरएक्टिव सेशन एवं वर्कशॉप का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के डिज़ाइन विभाग द्वारा ‘एंट्रप्रेन्योरशिप एवं स्टार्टअप’ पर एक …