एच.एम.वी. की बीए ऑनर्स हिन्दी की छात्राओं का शानदार परिणाम

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की  बी.ए. ऑनर्स (हिन्दी) सैम-3 की  छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन हासिल करके कॉलेज का नाम रोशन किया है। नेहा और नवनीत ने 100 में से 78 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान, सना ने 76 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान, दामिनी ने 75 अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान, इशिका ने 73 अंक प्राप्त कर छठा स्थान, वंशिका ने 72 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान हासिल किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को उनकी सफलता प्राप्ति पर बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभागाध्यक्षा डॉ. ज्योति गोगिया, पवन कुमारी व डॉ. दीप्ति धीर ने भी छात्राओं को शुभाषीश दिया।

Check Also

डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के स्नातकोत्तर भौतिक विभाग के एम.एस.सी.की छात्रा ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में मेरिट स्थान प्राप्त किया

जालंधर (अरोड़ा) :- यह अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है कि डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर …