एचएमवी की एमएससी गणित की छात्रा ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की एमएससी गणित सेमेस्टर-3 की छात्रा हरदीप कौर ने यूनिवर्सिटी में छठा स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। हरदीप ने 500 में से 387 अंक प्राप्त किए। एमएससी सेमेस्टर 3 की पूरी कक्षा ने अच्छे अंक प्राप्त कि ए व परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्रा एवं विभागाध्यक्षा डॉ. गगनदीप को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. दीपाली, डॉ. गौरव वर्मा, चरनजीत व गीता शर्मा उपस्थित थे। 

Check Also

सीटी ग्रुप में ‘कलर्स 2026’ इंटर-कॉलेज फिएस्टा का भव्य आयोजन

रचनात्मकता, संस्कृति और प्रतिभा का शानदार संगम- 70 से अधिक कॉलेजों के छात्रों की उत्साहपूर्ण …