श्री श्यामा श्याम परिवार की तरफ से 4 दिवसीय यात्रा के लिये दो बसे देवी राजरानी मंदिर से हुई रवाना

जालंधर (अरोड़ा)- श्री श्यामा श्याम परिवार की तरफ से नया वर्ष बांके बिहारी जी के संग मनाने हेतु आज बस्तियात जालंधर से दो बसे मनी भईया की अध्यक्षता में देवी राजरानी मंदिर से रवाना हुई। सभी यात्रियों के मंगलमय यात्रा की कामना करते मुख्य रूप से आशीर्वाद देने गुरु माँ देवी राज रानी जी पहुँचे, अपना आशीर्वाद देते हुए उन्होंने सभी यात्रियों को भाग्यशाली बताया जोकि वो नया वर्ष ठाकुर जी के चरणों मे नमस्तक हो कर मनाने जा रहे है और साथ ही सभी को नए वर्ष के आगमन की बधाई दी।

इस मौके पर इलाका विधायक सुशील रिंकू, पार्षद सुनीता रिंकू, समाज सेवक योगेश मल्होत्रा विशेष रूप से पहुँचे और विधिपूर्वक पूजन में भाग लेकर बसों को रवाना किया। मनी भईया ने बताया यह 4 दिवसीय यात्रा एक भव्य संगीतमय होने वाली है जिसमे सभी यात्रियों को वृंदावन धाम के साथ मथुरा, गोकुल, बरसाना, नंदगांव, गोवेर्धन रावल गांव, भांडीरवन, बंसीवट, यमुना जी के दर्शन करवाये जाएंगे। इस मौके पर सुमीत कपूर, ललित कपूर, पंकज मल्होत्रा, मनीष धीर, नव कुंद्रा, बावा जैरथ, दीपक धीर, पीयूष मल्होत्रा, ज्योति मरवाहा, संजय आनंद, मयंक मरवाहा, प्रिंस कपुर, रोहन कपूर, दीपक, सागर, अक्षत चुघ, आनंद सिंह, सुभाष कपूर, हनी कोचर, विजय चतरथ, प्रिया भरत शर्मा मौजूद थे।

Check Also

सत्यनारायण मंदिर में अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- 22 जनवरी 2024 को अयोध्या जी में श्री राम जन्मभूमि पर प्राण …