(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

के.एम.वी में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस






जालंधर (अजय छाबड़ा):- भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, (ऑटोनोमस कॉलेज), जालंधर में डी बी टी स्टार कालेज स्कीम के अंतर्गत साईंस फैकल्टी द्वारा नैशनल साईंस डे मनाया गया। इस डे का विषय साईंस एंड टैक्नालोजी फार संस्टेंनेबल डिवैल्पमैंट रखा गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डा. अतुल खन्ना, प्रोफैसर, डिपार्टमैंट आफ फीजिक्स, जीएनडीयू, अमृतसर से थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्लोबलाइजेशन के दौर में साईंस एंड टैक्नोलोजी से संस्टेनेबल डिवैल्पमैंट का माडल तैयार किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को टैक्नोलोजी के माध्यम से हुए विभिन्न नवीनात्मक (इनोवेटिव) उदाहरण दिए जैसे बिजली, डीएनए, लाजिक सर्किट आदि जिनके माध्यम से हमारी जिंदगी सरल बन गई। उन्होंने बताया कि साईंस एंड टैक्नोलोजी में हुई एडवांसमैंट से समाज में असमानता, असंतुलन एवं कई प्रकार के सामाजिक संघर्ष को दूर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इनोवेशन के साथ-साथ कई समस्याओं का निवारण जैसे यूएसए में ई-वेस्ट नियंत्रण आदि भी किाय जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से नवीनीकरण स्त्रोतों जैसे सोलर पैनल, हाईड्रोइलैक्ट्रिसिटी के उपयोग पर बल दिया। इस कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने इनोवेशन आईडिया वार संस्टेनेबल डिवैल्पमैंट विषय पर पावर प्वाईंट प्रैजेनटेशन भी दी। इस अवसर पर कालेज प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने साईंस फैकल्टी को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी और कहा कि साईंस के माध्यम से ही विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है। इस मौके पर साईंस डीन डा. उपदेश कौर ने सभी का धन्यवाद किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar