(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

के.एम.वी में पुरस्कार वितरण समारोह में 700 विद्यार्थी पुरस्कृत






जालंधर (अजय छाबड़ा):- भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, (ऑटोनोमस कॉलेज), जालंधर में आज वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अरुणा चौधरी, शिक्षा मंत्री पंजाब मुख्यातिथि के रुप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रमोहन, अध्यक्ष, आर्य शिक्षा मंडल ने की। इस कार्यक्रम में 700 विद्यार्थियों को शैक्षिक सत्र 2017-18 में उनकी अकादमिक तथा अन्य उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधकर्तृ सभा के गणमान्य अतिथि डा. सुषमा चावला(वाईस प्रैसीडैंट, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी), ध्रुव मित्तल (कोषाध्यक्ष, के.एम.वी. प्रबंधक कमेटी), कुंदन अग्रवाल, सुशीला भगत इस अवसर पर मौजूद थे।

कार्यक्रम का प्रारंभ ज्योति प्रज्जवलन के साथ हुआ। विद्यालय प्राचार्या जी ने मुख्यातिथि महोदया एवं अन्य सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अकादमिक सत्र 2017-18 के दौरान विद्यालय द्वारा विविध क्षेत्रों में प्राप्त की गई उपलब्धियों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। अपने प्रभावशाली स्वागत संबोधन में प्राचार्या जी ने कहा कि 1886 में नारी शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करने वाली संस्था के.एम.वी. अपने ऑटोनोमस स्टेट्स के साथ एक नई ऐतिहासिक भूमिका निभाने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय मानदंडों के अनुरुप शैक्षिक गुणवत्ता के सुधार के लिए पाठ्यक्रम परिवर्तनों के साथ-साथ के.एम.वी. के द्वारा किए जा रहे मौलिक एवं इनोवेटिव प्रयासों का उल्लेख करते हुए प्राचार्या जी ने इस संस्था की सुयोग्य छात्राओं द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की जा रही उपलब्धियों से भी सबको अवगत करवाया। प्राचार्या जी ने भारत सरकार के साईंस एंड टैक्नोलॉजी विभाग द्वारा के.एम.वी. को ग्रांट के दूसरे फेज के लिए चुने जाने की गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की। अध्यक्षीय व्याख्यान में श्री चंद्रमोहन, अध्यक्ष आर्य शिक्षा मंडल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित होने के लिए पधारी अरुणा चौधरी एक सशक्त महिला तथा सुयोग्य मंत्री है उनका व्यक्तित्वव छात्राओं के लिए प्रेरणा सम्बल एवं अनुकरणीय है। अत: उनसे पुरस्कार प्राप्त करना छात्राओं के लिए उपलब्धि का विषय है।

अध्यक्ष महोदय ने सभी छात्राओं को माता-पिता, संस्था तथा समाज के प्रति अपने कत्र्तव्यों के प्रति सजग और समर्पित होने की प्रेरणा देते हुए उन्हें उनकी उपलब्धियों एवं सफलता पर मुबारकबाद दी। कार्यक्रम के अगले चरण में के.एम.वी. की 700 प्रतिभाशाली एवं योग्य छात्राओं को माननीय मुख्यातिथि महोदया ने मंच पर पुरस्कार प्रदान कर उन्हें उनकी सफलताओं के लिए पुरस्कृत किया। बी.ए. भाग तृतीय की छात्रा सुश्री प्रदीप को अकादमिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के सम्मान से सम्मानित किया गया। आज के इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के दो प्राध्यापकों डा. मनमोहन सिंह (फिजिक्स विभाग), श्रीमति नरिंदरजीत कौर (कैमिस्ट्री विभाग) को शोध के क्षेत्र में योगदान के लिए पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। के.एम.वी. की विशेषता है कि यहां प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को शोध एवं अन्वेषण में सक्रिय रहने के लिए सत्त प्रेरित किया जाता है। इसी कड़ी में आज के कार्यक्रम में दो रिसर्च जर्नल इंडियन जनरल ऑफ इम्पीरियल रिसर्च : ए जर्नल ऑफ कामर्स एंड मैनेजमैंट और विंग्स : ए फ्लाईट टूवार्डस एक्सीलैंस रिलीज किए गए। के.एम.वी. के द्वारा विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए किए जा रहे मौलिक प्रयास फाऊंडेशन प्रोग्राम पर आधारित पुस्तक द हयूमैन स्टोरी का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान के.एम.वी. की नृत्य विभाग की छात्राओं द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य घूमर की भावपूर्ण प्रस्तुति को सबने भरपूर सराहा।

कार्यक्रम की मुख्यातिथि अरुणा चौधरी ने अपने संबोधन में सभी छात्राओं को उनकी उपलब्धियों और सफलता पर मुबारकबाद दी और उन्हें शिक्षा से प्राप्त किए गए मानवीय गुणों को धारण करते हुए अपने परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया। माननीय मुख्यातिथि ने कहा कि शिक्षा ही वह बुनियाद है जिस पर एक सशक्त व्यक्तित्व और समाज का निर्माण किया जा सकता है। इसी संदर्भ में उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवीन सुधारों का उल्लेख भी किया। आलोक सोंधी (जनरल सैके्रटरी के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी) ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता की उंचाईयां छूने के लिए कारूरी है कि उसके अनुरुप योजनाएं बनाएं और उन्हें कार्यरुप में परिणत करें। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभाषीश दी। माननीय आलोक सोंधी जी ने आज के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को अपनी उपस्थिति से शोभा बढ़ाने वाले अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar