(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

के.एम.वी की छात्राओं का राष्ट्रीय स्तरीय संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन






जालंधर: भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, (ऑटोनोमस कॉलेज), जालंधर की छात्राओं ने हरियाणा संस्कृत अकादमी व गीता-शोध केंद्र, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय संस्कृत भाषण एवं संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में उच्च स्थान प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में बी.काम द्वितीय समैस्टर की छात्रा साक्षी त्रिपाठी ने 32 प्रतिभागियों में से तीसरा स्थान एवं एम ए (म्यूकिाक) अंतिम वर्ष की छात्रा कुमारी पूजा ने संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में 36 प्रतिभागियों में से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही विद्यालय की छात्रा निशा के इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन को भी सराहा गया। वर्णननीय है कि इस प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली तथा उत्तराखंड से आई छात्राओं ने भाग लिया। कालेज प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विजेता छात्राओं और संस्कृत विभाग की अध्यक्षा नीरज शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समय समय पर ऐसी गतिविधियों में भाग लेने से मनोबल बढ़ता है और विशेषकर संस्कृत भाषा को सर्मपित इस प्रतियोगिता से नौजवानों को अपनी पुरातन भाषा से जुडऩे का मौका मिलेगा।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar