(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे | सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ ने विद्यार्थी संघर्ष मोर्चा के सहयोग से एक घोषणा पत्र और निबंध लेखन प्रतियोगिता | संस्कृति केएमवी स्कूल ने जेईई (मुख्य) 2024 में अभूतपूर्व सफलता हासिल की | डीएवी कॉलेज जालंधर के ईको क्लब ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम ईएमसीओ का आयोजन किया | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विदाई समारोह शुभशीष 2024 का आयोजन किया गया |

जी॰डी॰गोयंका इंटरनेशनल स्कूल “ब्रेन फीड” पुरस्कार से सम्मानित






 जालंधर: मेहनत सफलता की कुंजी है।‘ यह उक्ति हम पुराने समय से सुनते आ रहे हैं।  आज के परिप्रेक्ष्य में, जहां जीवन की गतिशीलता और मानवता व सामाजिकता के मापदंड रोज नवीनता प्राप्त कर रहे हैं, यह उक्ति और सटीक ढंग से प्रस्तुत की जा सकती है।  मेहनत न सिर्फ सफलता की कुंजी है बल्कि सफलता के मार्ग पर निरंतर चलते रहने के लिए एक प्रेरणास्रोत भी है।  इस उक्ति को जालंधर स्थित  जी॰डी॰गोयंका इंटरनेशनल स्कूल ने बहुत ही कम समय में शिक्षा के क्षेत्र में    बहू-आयामी सफलताएँ हासिल करके वास्तविक रूप में चरित्रार्थ किया है।  अभी हाल ही में विद्यालय को ऐसे गौरवपूर्ण क्षणों का सौभाग्य प्राप्त हुआ जब हैदरावाद स्तिथ ‘ब्रेन फीड’ फाऊं-डेशन ने पंजाब के सी॰बी॰एस॰ई॰ से संबन्धित स्कूलों में से जी॰डी॰गोयंका इंटरनेशनल स्कूल जालंधर को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ स्कूल्स में से एक होने का सम्मान प्रदान किया।  फाऊं-डेशन ने जी॰डी॰गोयंका इंटरनेशनल स्कूल जालंधर को ‘शिक्षा में सर्वश्रेष्ठता’ के गौरवपूर्ण सम्मान से नवाज़ा।  विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री टी॰डी॰ दुआ को यह पुरस्कार चंडीगढ़ में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान भेंट किया गया।  ज्ञातव्य है कि ‘ब्रेन फीड’     फाऊं-डेशन’ शिक्षा के विकास के लिए इस क्षेत्र में पिछले कई दशकों से निरंतर प्रयासरत है। यह  फाऊं-डेशन  पूरे देश में अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न आयु-वर्ग  के छात्र-छात्राओं की शिक्षा में सुधार कार्यों में संलग्न है।  यह संस्था पूरे देश से विभिन्न विद्यालयों का चयन करती है और विभिन्न मापदण्डों पर आधारित चयन प्रक्रिया के आधार पर ‘सर्वश्रेष्ठ स्कूल’ निश्चित करके उसके प्रबन्धकों को सम्मानित करती है। अपने भावातिरेकता से भरे संदेश में श्री टी॰डी॰ दुआ ने  ‘ब्रेन फीड’ का इस सम्मान के लिए धन्यवाद देते हुए उनके द्वारा किए जा रहे अद्वितीय कार्य की सराहना की। उन्होंने विद्यालय के बच्चों के अभिभावकों, शिक्षक समुदाय व सभी शुभ चिंतकों का भी धन्यवाद किया जिनके सतत सहयोग व परिश्रम के बिना इस प्रकार की सफलता प्राप्त करना असंभव होता।  इस अवसर पर श्री टी॰डी॰ दुआ के साथ श्री अहसान-उल-हक, अध्यक्ष जालंधर मैनेजमेंट एसोसिएशन भी मंच पर उपस्थित थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar