(Date : 23/April/2424)

(Date : 23/April/2424)

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्री-नर्सरी शिक्षकों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया | स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन |

के.एम.वी में फिलास्फी आफ साइंसिज विषय पर एक्सटैंशन लैक्चर का आयोजन






जालंधर : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनामस कालेज, जालंधर के पी.जी. डिपार्टमैंट आफ फिजिक्स की ओर से डी.बी.टी. स्टार कालेज स्कीम के अंतर्गत फिलास्फी आफ साइंसिज विषय पर एक एक्सटैंशन लैक्चर का आयोजन किया गया। डा. अरविंद, प्रो. तथा डीन रिचर्स एंड डिवैल्पमैंट इंडियन इंस्टीचियूट आफ साईंस एजुकेशन एंड रिसर्च, मोहाली में बतौर मुख्य वक्ता इस लैक्चर में शिरकत की। एम.एस.सी. फिजिक्स और बी.एस.सी. फिजिक्स की छात्राओं से संबोधित होते हुए डा. अरविंद ने विज्ञान की विलक्ष्णता को रुचिपूर्वक ढंग से छात्राओं के साथ सांझा किया। इसके साथ ही उन्होंने विज्ञान के तीन स्तंभों लाजिक, आबकारवेशनका, तथा कम्यूनिटी के बारे में विस्तारपूर्वक बात करते हुए बिग बैंग थ्यूरी तथा हब्बल ला के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को विज्ञान की विभिन्न धारणओं के बारे में उत्सुकता पैदा करने की बात करते हुए वैज्ञानिक स्तर से विश्व की सच्चाई को जानने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विषय से संबंधित छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए डा. अरविंद का धन्यवाद किया और साथ ही छात्राओं को वैज्ञानिक चेतना पैदा करने के लिए उत्साहित किया। उन्होंने समूह फिजिक्स विभाग को इस सफल आयोजन के लिए मुबारकबाद दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar