(Date : 18/April/2424)

(Date : 18/April/2424)

बैसाखी मौके बाबा भटोआ साहिब जी दरबार गांव कालरा में सर्व हितकारी के लिए सुखमनी साहिब का पाठ एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आज ओडिशा तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया | इरेडा का गिफ्ट सिटी कार्यालय हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा | ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਵੋਟ ਦੇ ਸਦਉਪਯੋਗ ਪ੍ਰਤੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਐਤਕੀਂ ਐਨ ਆਰ ਆਈਜ਼ ਅਤੇ ਨਵੇਂ ਵੋਟਰ ਵਧਾਉਣਗੇ ਵੋਟ ਫ਼ੀਸਦ |

इनोसैंट हार्ट्स के बच्चों को कैम्पस में ही मिली प्लेसमैंट






जालंधर(मोहित):- इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशंस, लोहारां कैम्पस के मैडीकल लैब साईंस विभाग के बच्चों को कैम्पस मेंं ही प्लेसमैंट दी गई। बी.एस.सी. (मैडीकल लैब साईंस) के तीन विद्यार्थियों को लैब टैक्नीशियन के रूप में चुना गया। धनु कुमार व शिव बच्चन कुमार को इनोसैंट हाट्र्स मल्टी स्पैशलिटी अस्पताल में लैब टैक्नीशियन के रूप में रखा गया, जबकि विकास कुमार को इनोसैंट हाट्र्स लोहारां कैम्पस में लैब टैक्नीशियन के रूप में चुना गया। इस सफलता पर उक्त विद्यार्थी उत्साह व जोश में नज़र आए और अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों व अध्यापकों को दिया। होटल मैनेजमैंट के प्रिंसीपल दीपक पॉल, मैडीकल लैब साईंस विभाग के प्रमुख हरप्रीत सिंह, ट्रेनिंग प्लेसमैंट अधिकारी रोहन शर्मा ने विद्यार्थियोंं के प्रदर्शन पर संतुष्टि व्यक्त की और प्रसन्नता भी ज़ाहिर की। उन्होंने स्टाफ सदस्यों के प्रयासों की भी प्रशंसा की जिनकी बदौलत विद्यार्थियों को यह सफलता मिली। ग्रुप डायरैक्टर डॉ. शैलेश त्रिपाठी ने विद्यार्थियोंं व स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar