(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

के.एम.वी की छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छाई






जालंधर(मोहित):-भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनामस कालेज, जालंधर की छात्राओं ने राम चंद्र मिशन एवं यूनाइटेड नेशन इन्फारमेशन सैंटर फार इंडिया एंड भूटान द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित की गई आल इंडिया निबंध लेखन प्रतियोगिता में उच्च स्थान हासिल कर कालेज का गौरव बढ़ाया। कालेज की छात्राएं एलिशा ने राज्य स्तर पर चौथा स्थान, पवलीन एवं प्रज्ञा पांडे ने संयुक्त रुप से पांचवा स्थान और साक्षी त्रिपाठी ने आठवां स्थान हासिल किया। इसके साथ ही सोनिया हांडा, रणदीप कौर, गगनप्रीत कौर, शरणवीर कौर, खुशदीप और जैसमीन ने इस प्रतियोगिता में मैरिट स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कालेज प्राचार्या प्रोफैसर अतिमा शर्मा द्विवेदी ने ई सी ए विभाग और विजेता छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में प्रतियोगिता की भावना पैदा करती है और आत्मविश्वास बढ़ाती है।

 

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar