(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

इनोसैंट हार्टस कालेज आफ एजुकेशन में वार्षिक खेल प्रतियोगिता






जालन्धर (अजय छाबड़ा):- विद्यार्थी अध्यापकों को मानसिक व शरीरिक तौर पर स्वस्थ बनाने के लिए इनोसैंट हार्टस कालेज आफ एजुकेशन में आज वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बौरी मैमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक (कालेजज़) श्रीमती अराधना बौरी इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। ध्वज फहरा कर समारोह का उद्घाटन किया गया व गुलदस्तों से मेहमानों का स्वागत किया गया। सभी विद्यार्थियों ने बड़े जोश व उत्साह से इस समारोह में भाग लिया। विद्यार्थी-अध्यापकों के लिए कई खेलें करवाई गईं जैसे 100 मीटर दौड़, थ्री लैग रेस, निंबू, रेस, हर्डल रेस, लम्बी कूद आदि। मुख्य मेहमान ने विजेताओं को मैडल व पुरस्कार भी दिये व उनके प्रयासों की प्रशंसा भी की। प्रिंसीपल डा. अरजिन्द्र सिंह ने विजेताओं को बधाई दी व भविष्य में अध्यापक बनने वाले अपने विद्यार्थियों को भी बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम करवाने के लिए प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar