(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे | सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ ने विद्यार्थी संघर्ष मोर्चा के सहयोग से एक घोषणा पत्र और निबंध लेखन प्रतियोगिता | संस्कृति केएमवी स्कूल ने जेईई (मुख्य) 2024 में अभूतपूर्व सफलता हासिल की | डीएवी कॉलेज जालंधर के ईको क्लब ने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम ईएमसीओ का आयोजन किया | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विदाई समारोह शुभशीष 2024 का आयोजन किया गया |

डिप्स पॉलीटैक्निक रड़ा मोड़ में एथलैटिक मीट का आयोजन






जालंधर: डिप्स पॉलीटैक्निक कालेज रड़ा मोड़ में एथलैटिक मीट का आयोजन किया गया। मीट में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों जैसे 100 मीटर, 200मीटर, 400मीटर, 800 रिले, लांग जम्प, हाई जम्प, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, टग ऑफ वार आदि खेलों में भाग लेकर अपने खेल कौशल को सबके समक्ष प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता को दो भागों लडक़े तथा लड़कियों की 2 टीम में विभाजित किया गया। लडक़ों की टीम में कालेज के जोबनप्रीत सिंह बैस्ट एथलीट के पुरसकार से पुरस्कृत किया गया। मीट का आगाका विद्यार्थियों द्वारा परेड (मार्च पास) के साथ किया गया। मीट का आयोजन कालेज के डायरैक्टर प्रिंसीपल के.के हांडू तथा वाईस प्रिंसीपल गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए 800 मीटर में जोबनप्रीत सिंह ने प्रथम स्थान चंदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की लांग जम्प में सुमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो लडक़ो में मनजिंदर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर (लडक़ों) में चंदन कुमार ने प्रथम, अमृतसिंह ने दूसरा तथा कुलजिंदर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर लडक़ों में अर्जुन सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर लडक़ों की रिले में जोबनप्रीत सिंह , मनजिंदर सिंह, अर्जुन सिंह, गुरशरनदीप सिंह तथा रूपिंदरपाल सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में लडक़ों की टीम में से रूपिंदर पाल सिंह ने प्रथम तथा मनजिंर सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की रिले में शरणजीत कौर, बलजीत कौर, लवप्रीत कौर तथा बलजीत विजेता रही। विजेता विद्यार्थियों को कालेज के प्रिंसीपल ने बधाई दी तथा शील्ड व मैडल देकर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं यह हम में जीत की भावना को पैदा कर हमें स्वस्थय रहने का संदेश देते है। इस अवसर पर कालेज का सारा स्टाफ भी उपस्थित था।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar